210+ Heart Touching Love Shayari in Hindi | प्यार, याद और इंतज़ार की बेहतरीन शायरी 

Heart Touching Love Shayari in Hindi : प्यार, मोहब्बत और इंतज़ार ऐसे एहसास हैं जिन्हें शब्दों में पूरी तरह बयां करना आसान नहीं होता। जब दिल किसी की याद में खो जाता है, जब किसी की एक मुस्कान पूरी दुनिया से ज्यादा खास लगने लगती है, तब उन जज़्बातों को व्यक्त करने के लिए Heart Touching Love Shayari in Hindi सबसे खूबसूरत माध्यम बन जाती है। शायरी सिर्फ शब्दों का मेल नहीं, बल्कि दिल की गहराइयों से निकली हुई वो भावनाएँ हैं जो सीधे दिल तक पहुँचती हैं।

अगर आप Love Shayari in Hindi, Pyar Bhari Shayari, Romantic Shayari, Yaad Shayari या Intezaar Shayari की तलाश में हैं, तो यह संग्रह आपके लिए बेहद खास साबित होगा। यहाँ आपको सच्चे प्यार, अधूरी मोहब्बत, मीठी यादों और किसी खास के इंतज़ार से जुड़ी ऐसी बेहतरीन शायरियाँ मिलेंगी जो आपके दिल के जज़्बातों को खूबसूरती से शब्दों में ढाल देंगी। इन शायरियों को आप अपने पार्टनर, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या किसी खास इंसान के साथ शेयर करके अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं।

इस लेख में शामिल 210+ Heart Touching Love Shayari in Hindi का हर शेर प्यार की एक नई कहानी कहता है। चाहे आप अपने दिल की बात कहना चाहते हों, किसी की याद में खोए हों या अपने रिश्ते की खूबसूरती को शब्द देना चाहते हों, यहाँ आपको हर भावना के लिए बेहतरीन शायरी मिलेगी। उम्मीद है कि ये प्यार, याद और इंतज़ार की शायरी आपके दिल को छू जाएँगी और आपके खास पलों को और भी यादगार बना देंगी।

Also Read : Top (200+) True Love Shayari in Hindi | Love Shayari 2 Line in Hindi

Heart Touching Love Shayari in Hindi

सुकून मिलता है जब उनसे बात होती है,
हज़ार रातों में वो एक रात होती है,
निगाह उठाकर जब देखते हैं वो मेरी तरफ,
मेरे लिए वही पल पूरी कायनात होती है।

 

तेरे होंठों की मुस्कुराहट की हिफाज़त हम करेंगे,
तेरी आँखों से देखे हर ख़्वाब को पूरा हम करेंगे,
एक बार हमसे रिश्ता जोड़कर तो देखो,
तेरे लिए इस दुनिया से बगावत हम करेंगे।

 

वो जो दो पल थे तुम्हारी और मेरी मुस्कान के बीच,
बस वहीं कहीं इश्क़ ने जगह बना ली।

 

परवाह कर उसकी जो तेरी परवाह करे,
ज़िंदगी में जो कभी न तन्हा करे,
जान बनकर उतर जा उसकी जान में,
जो जान से भी ज़्यादा तुझसे वफ़ा करे।

 

राज़ खोल देते हैं नाज़ुक से इशारे अक्सर,
कितनी ख़ामोश मोहब्बत की ज़ुबान होती है।

 

बाँहों में छिपाकर रखूं तुझको,
सीने से लगाकर रखूं तुझको,
आओ कभी तुम ख़्वाबों में मेरे और,
मैं ख़्वाबों में सजाकर रखूं तुझको,
जो होती नहीं कभी ख़त्म मोहब्बत,
वही मोहब्बत बनाकर रखूं तुझको।

 

आँखों में दोस्तों जो पानी है,
हुस्न वालों की ये मेहरबानी है,
आप क्यों सर झुकाए बैठे हैं,
क्या आपकी भी यही कहानी है।

 

तू ही बता ऐ दिल, तुझे समझाऊँ कैसे,
जिसे चाहता है तू, उसे नज़दीक लाऊँ कैसे,
यूँ तो हर तमन्ना, हर एहसास है वो मेरा,
मगर उस एहसास को ये एहसास दिलाऊँ कैसे।

 

प्यार इंसान से करो उसकी आदत से नहीं,
रूठो उनकी बातों से मगर उनसे नहीं,
भूलो उनकी गलतियाँ पर उन्हें नहीं,
क्योंकि रिश्तों से बढ़कर कुछ भी नहीं।

 

रोज़ तेरा इंतज़ार होता है,
रोज़ ये दिल बेकरार होता है,
काश कि तुम समझ सकते कि,
चुप रहने वालों को भी किसी से प्यार होता है।

Heart Touching Shayari for Girlfriend 

संभाले नहीं संभलता है दिल,
मोहब्बत की तपिश से न जला,
इश्क़ तलबगार है तेरा, चला आ,
अब ज़माने का बहाना न बना।

 

कुछ सोचूं तो तेरा ख़याल आ जाता है,
कुछ बोलूं तो तेरा नाम आ जाता है,
कब तक छुपाऊँ दिल की बात,
उसकी हर अदा पर मुझे प्यार आ जाता है।

 

लोगों ने रोज़ ही नया कुछ माँगा है ख़ुदा से,
एक हम ही हैं जो तेरे ख़याल से आगे न गए।

 

हाथ थामकर भी तेरा सहारा न मिला,
मैं वो लहर हूँ जिसे किनारा न मिला,
मिल गया मुझे जो कुछ भी चाहा मैंने,
मिला नहीं तो सिर्फ़ साथ तुम्हारा न मिला।

वैसे तो सितारों से भरा हुआ है आसमान,
जो हम ढूंढ़ रहे थे वो सितारा न मिला,
कुछ इस तरह से बदली फिर ज़िंदगी हमारी,
फिर जिसे भी पुकारा वो दोबारा न मिला।

एहसास तो हुआ उसे मगर देर हो गई,
उसने ढूंढ़ा मगर निशान हमारा न मिला।

 

प्यार करो तो हमेशा मुस्कुराकर,
किसी को धोखा न दो अपना बनाकर,
कर लो याद जब तक हम ज़िंदा हैं,
फिर न कहना कि चले गए दिल में यादें बसाकर।

 

तेरी सुबह की अंगड़ाइयाँ,
जगा देती हैं लाखों अरमान,
होते हैं हम नींद में,
लेकिन बंधन की उम्मीद रखते हैं।

 

आपके होने से हमारी खुशी जुड़ी हुई है,
आपकी आँखों से हमारी रोशनी जुड़ी हुई है,
मत करना दूर अपने होंठों से ये मुस्कुराहट,
आपकी इस हँसी से हमारी ज़िंदगी जुड़ी हुई है।

 

दिल को हमसे चुराया आपने,
दूर होते हुए अपना बनाया आपने,
कभी भूल नहीं पाएंगे आपको,
क्योंकि याद रखना सिखाया आपने।

 

हँसते दिलों में ग़म भी है,
मुस्कुराती आँखें कभी नम भी हैं,
दुआ करते हैं आपकी हँसी कभी न रुके,
क्योंकि आपकी मुस्कुराहट के दीवाने हम भी हैं।

 

उसके साथ रहते-रहते हमें चाहत सी हो गई,
उससे बात करते-करते हमें आदत सी हो गई,
एक पल भी न मिले तो न जाने बेचैनी सी रहती है,
दोस्ती निभाते-निभाते हमें मोहब्बत सी हो गई।

गर्लफ्रेंड के लिए प्यार भरी शायरी 

तुम हँसती हो मुझे हँसाने के लिए,
तुम रोती हो मुझे रुलाने के लिए,
तुम एक बार रूठकर तो देखो,
अगर मरना भी पड़े तो मर जाऊँगा तुम्हारे लिए।

 

मैं तेरे प्यार में इतना पागल होने लगा हूँ,
जहाँ भी जाऊँ तेरा घर सामने पाने लगा हूँ,
हालत ये है कि हर चेहरे में तू ही तू दिखती है,
ऐ मेरे ख़ुदा, अब तो मैं ख़ुद को भूलने लगा हूँ।

 

मिलता नहीं है प्यार आसानी से ज़िंदगी में,
मेरा नसीब भी कभी खोला था ख़ुदा ने,
पर अब तो दिल में पतझड़ ही है,
फिर भी ऐसा लगता है कि तुम ज़िंदगी में बहार बनकर आए थे।

 

अपना हमसफ़र बना लो मुझे,
तेरा ही साया हूँ, अपना लो मुझे,
रात का सफ़र और भी हसीन हो जाएगा,
आ जा मेरे सपनों में या बुला लो मुझे।

 

फ़िज़ा में महकती शाम हो तुम,
प्यार में छलकता जाम हो तुम,
सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी,
इसलिए मेरी ज़िंदगी का दूसरा नाम हो तुम।

 

कितना चाहता हूँ तुझे ये मुझको पता नहीं,
मगर तुम्हारे सिवा कोई और दिल में बसा नहीं,
ज़माना दुश्मन हो गया चाहत का हमारी,
जुदा हो गए फिर से हम, ये मेरी ख़ता नहीं।

 

तुमसे कितनी मोहब्बत है ये मैं बता नहीं सकती,
अपनी ज़िंदगी में तुम्हारी अहमियत जता नहीं सकती,
मेरी ज़िंदगी का हर लम्हा तुमसे ही शुरू होता है,
तुमसे दूर रहकर एक पल भी अकेले बिता नहीं सकती।

 

बर्बाद हो गए थे हम, दुनिया ने यूँ हमको सताया था,
हर एक मोड़ पर हम गिरते थे, किसी ने भी न हमको उठाया था,
तब तूने ही सनम एक उम्मीद का दिया जलाया था,
अपने हर एक ग़म को छुपाकर मुझे जीना सिखाया था।

 

हम ख़ुद को भूल जाएँ तो कोई ग़म नहीं,
आपको अगर भूल जाएँ वो हम नहीं,
चाहते हैं हम दोस्तों को जान से भी ज़्यादा,
उनके लिए अपनी जान भी चली जाए तो कोई ग़म नहीं।

 

मेरी शायरी के हर अल्फ़ाज़ में मैंने आपको सजाया,
मेरी यादों के हर किस्से में मैंने आपको ही पाया,
ख़ुशी हो या ग़म, आपने हर पल साथ निभाया,
रोशन हुई ज़िंदगी जब से सनम आपको बनाया।

 

तुम ही से तो जुड़ी हैं अब हर खुशियाँ मेरी जानेमन,
तुम्हारी छुअन से मेरा हर लम्हा अब महकने लगा,
पता न चला कब कौन सी डोर तेरी ओर खींच लाई,
तेरा साथ पाकर मेरा हर लम्हा खूबसूरत बनने लगा।

 

जज़्बात मेरे कहीं कुछ खोए हुए से हैं,
कहूँ कैसे, वो तुमसे थोड़ा शर्माए हुए से हैं,
पर आज न रोक सकूँगा जज़्बातों को मैं अपने,
करते हैं प्यार हम तुमसे ही, पर घबराए हुए से हैं।

 

हाथों की लकीरों में किस्मत होती है,
मिलना और भूल जाना लोगों की फ़ितरत होती है,
बिखरता तो हर कोई है दर्द में,
मगर ग़म भुलाना इंसान की ज़रूरत होती है।

 

जी चाहता है तुमसे प्यारी सी बात हो,
ख़ामोश तारे और लंबी सी रात हो,
फिर सारी रात तुमसे हम कहते रहें,
कि तुम मेरी ज़िंदगी, तुम मेरी कायनात हो।

 

न जाने वो कौन इतना हसीन होगा,
आपके हाथ में जिसका नसीब होगा,
कोई आपको चाहे ये कोई बड़ी बात नहीं,
जिसको आप चाहो वो ख़ुशनसीब होगा।

दिल को छू लेने वाली लव शायरी 

हाल अपने दिल का मैं तुम्हें सुना नहीं पाती हूँ,
जो सोचती रहती हूँ हर पल, होंठों तक ला नहीं पाती हूँ,
बेशक बहुत मोहब्बत है तुम्हारे लिए मेरे इस दिल में,
पर पता नहीं क्यों तुमको फिर भी मैं बता नहीं पाती हूँ।

 

जो बदनाम थे कल तक, आज वो सुख़नवर हो गए,
जो थे कल तक बाहर, आज दिलों के अंदर हो गए,
हम तो आज भी एक क़तरा हैं रुके हुए पानी का,
पर लोग देखते ही देखते क़तरे से समंदर हो गए।

 

ख़ुदा की रहमत में अर्ज़ियाँ नहीं चलतीं,
दिलों के खेल में ख़ुदगर्ज़ियाँ नहीं चलतीं,
चल ही पड़े हैं तो ये जान लीजिए हुज़ूर,
इश्क़ की राह में मनमर्ज़ियाँ नहीं चलतीं।

 

पता नहीं वो कौन सी लड़कियाँ हैं,
जिनके सपनों में राजकुमार आते हैं,
मेरे सपनों में तो कभी मैं ख़ुद मर जाती हूँ,
कभी दूसरों को मार देती हूँ।

 

चाँद की जुदाई में आसमाँ भी तड़प गया,
उसकी एक झलक पाने को हर सितारा तरस गया,
बादल के दर्द को क्या कहूँ,
चाँद की याद में वो हँसते-हँसते बरस गया।

 

आँसुओं तले मेरे सारे अरमान बह गए,
जिनसे उम्मीद लगाए थे वही बेवफ़ा हो गए,
थी हमें जिन चिरागों से उजाले की चाह,
वो चिराग न जाने किन अंधेरों में खो गए।

 

कब तक वो मेरा होने से इंकार करेगी,
टूटकर वो ख़ुद एक दिन मुझसे प्यार करेगी,
जला दूँगा इतना मैं उसे इश्क़ की आग में,
कि इज़हार वो मुझसे सरे बाज़ार करेगी।

 

बस एक यही बात उसकी मुझे अच्छी लगती है,
उदास करके कहता है, “नाराज़ तो नहीं हो ना”,
कितना अजीब है उसका अंदाज़-ए-मोहब्बत,
रोज़ रुलाकर कहता है, “अपना ख़याल रखना”।

 

रोज़ तेरा इंतज़ार होता है,
रोज़ ये दिल बेकरार होता है,
काश कि तुम समझ सकते,
चुप रहने वालों को भी किसी से प्यार होता है।

 

हसीनों ने हसीन बनकर गुनाह किया,
औरों को तो क्या, हमको भी तबाह किया,
पेश किया जब ग़ज़लों में हमने उनकी बेवफ़ाई को,
औरों ने तो क्या, उन्होंने भी वाह-वाह किया।

 

माना कि किस्मत पर मेरा ज़ोर नहीं,
पर ये सच है कि मोहब्बत मेरी कमज़ोर नहीं,
तेरे दिल में, तेरी यादों में शायद कोई और है,
लेकिन मेरी हर साँस में तेरे सिवा कोई और नहीं।

 

आप ख़ुद नहीं जानतीं कि आप कितनी प्यारी हो,
जान हो हमारी, पर जान से भी प्यारी हो,
दूरियों के होने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता,
आप कल भी हमारी थीं और आज भी हमारी हो।

 

हँसना हमारा किसी को गवारा नहीं होता,
हर मुसाफ़िर ज़िंदगी का सहारा नहीं होता,
मिलते हैं बहुत इंसान इस तन्हा ज़िंदगी में,
पर हर इंसान तुम्हारे जितना प्यारा नहीं होता।

 

फूल बनकर मुस्कुराना हम जानते हैं,
मुस्कुराकर ग़म भुलाना हम जानते हैं,
मिलकर लोग खुश होते हैं तो क्या हुआ,
बिना मिले रिश्ते निभाना हम जानते हैं।

 

तुम दिल से हमें यूँ पुकारा न करो,
यूँ तुम हमें इशारा न करो,
दूर हैं तुमसे, ये मजबूरी है हमारी,
तुम तन्हाइयों में यूँ तड़पाया न करो।

प्यार भरी खूबसूरत शायरी 

आगोश में ले लो मुझे, तन्हा हूँ मैं,
बसा लो दिल की धड़कन में, तन्हा हूँ मैं,
जो तुम नहीं ज़िंदगी में तो कुछ भी नहीं,
समा जाओ मुझमें कि तन्हा हूँ मैं।

 

मेरे बस का नहीं किसी का दिल चुराना,
मैं तो देखो अपना भी दिल खोए बैठी हूँ।

 

लिखी कुछ शायरी ऐसी तेरे नाम से,
कि जिसने तुम्हें देखा भी नहीं,
उसने भी तेरी तारीफ़ कर दी।

 

जब से देखा है तेरी आँखों में झाँक कर आईना,
अच्छा नहीं लगता,
मोहब्बत में ऐसे हुए हैं दीवाने,
तुम्हें कोई देखे तो अच्छा नहीं लगता।

 

छू गया जब कभी ख़याल तेरा,
दिल मेरा देर तक धड़कता रहा,
कल तेरा ज़िक्र छिड़ गया घर में,
और घर देर तक महकता रहा।

 

मोहब्बत की दास्तान सुनाने आए हैं,
तबाह करने के बाद वो प्यार जताने आए हैं,
आँसू पोंछ लिए थे हमने कब के,
मगर वो फिर से आज हमें रुलाने आए हैं।

 

तू मुझमें पहले भी था,
तू मुझमें अब भी है,
पहले मेरे लफ़्ज़ों में था,
अब मेरी ख़ामोशियों में है।

 

अब तो ग़म सहने की आदत सी हो गई है,
रात को छुप-छुप कर रोने की आदत सी हो गई है,
तू बेवफ़ा है, खेल मेरे दिल से जी भर के,
हमें तो अब चोट खाने की आदत सी हो गई है।

 

तेरी याद में हम ख़ुद को भुला बैठे,
क्या याद करते तुम हमें, जब हम अपनी हस्ती ही मिटा बैठे,
गुमाँ होता जो कभी तेरे इश्क़ का,
इसी डर से हम अपनी हस्ती ही मिटा बैठे।

 

मोहब्बत करने चला है,
तो कुछ अदब भी सीख लेना ऐ दोस्त,
इसमें हँसते साथ हैं,
पर रोना अकेले ही पड़ता है।

 

अंदाज़-ए-प्यार तुम्हारी एक अदा है,
दूर हो हमसे, तुम्हारी ख़ता है,
दिल में बसी है एक प्यारी सी तस्वीर तुम्हारी,
जिसके नीचे “आई मिस यू” लिखा है।

 

आहिस्ता-आहिस्ता आपका यक़ीन करने लगे हैं,
आहिस्ता-आहिस्ता आपके क़रीब आने लगे हैं,
दिल तो देने से घबराते हैं,
मगर आहिस्ता-आहिस्ता आपके दिल की क़दर करने लगे हैं।

 

इतना ख़ूबसूरत चेहरा है तुम्हारा,
हर दिल दीवाना है तुम्हारा,
लोग कहते हैं चाँद का टुकड़ा हो तुम,
लेकिन हम कहते हैं चाँद टुकड़ा है तुम्हारा।

 

ख़ुदा जाने मोहब्बत में क्या दस्तूर है,
हमने जिसको चाहा वो हमसे दूर है।

 

हुस्न वालों में मोहब्बत की कमी होती है,
या फिर चाहने वालों की तक़दीर बुरी होती है।

दिल से निकली मोहब्बत शायरी 

हम वो फूल हैं जो रोज़-रोज़ नहीं खिलते,
ये वो होंठ हैं जो कभी नहीं सिलते,
हमसे बिछड़ोगे तो एहसास होगा तुम्हें,
हम वो दोस्त हैं जो रोज़-रोज़ नहीं मिलते।

 

दिल की नाज़ुक धड़कनों को,
मेरे सनम तुमने धड़कना सिखा दिया,
जब से मिला है तेरा प्यार दिल को,
ग़म ने भी मुस्कुराना सिखा दिया।

 

क्या विश्वास नहीं तुम्हें हमारे विश्वास पर आज,
तुम फिर से ज़रा मेरी बातों पर एतबार तो करो,
यूँ न कहो मुझे बेवफ़ा, मैं बेवफ़ा नहीं हूँ,
तुम मेरी वफ़ा को ज़रा समझने की कोशिश तो करो।

 

मैंने कब दर्द के ज़ख्मों से शिकायत की है,

हाँ, मेरा जुर्म है कि मैंने मोहब्बत की है।

आज फिर देखा है उसे महफ़िल में पत्थर बनकर,

मैंने आँखों से नहीं, दिल से बगावत की है।

उसको भूल जाने की गलती भी नहीं कर सकते,

टूटकर की है तो सिर्फ़ उसी से मोहब्बत की है।

 

हर सुबह हो हसीन तुम्हारी,
और दिन चाँदनी हो,
आपके कदमों पर रख दूँ ये सारी खुशियाँ,
अगर एक पल के लिए भी आप हमारे साथ हो।

 

मेरी चाहतें तुमसे अलग कब हैं,
दिल की बातें तुमसे छुपी कब हैं,
तुम साथ रहो दिल में धड़कन की जगह,
फिर ज़िंदगी को साँसों की ज़रूरत कब है।

 

किसी न किसी पर किसी को ऐतबार हो जाता है,
अजनबी कोई सखा-यार हो जाता है,
खूबियों से नहीं होती मोहब्बत सदा,
कमियों से भी अक्सर प्यार हो जाता है।

 

देख मेरी आँखों में ख़्वाब किसके हैं,
दिल में मेरे सुलगते तूफ़ान किसके हैं,
नहीं गुज़रा कोई आज तक इस रास्ते से होकर,
फिर ये क़दमों के निशान किसके हैं।

 

तुम्हें पहली बारिश पसंद है और मुझे बारिश में तुम,
तुम्हें हँसना पसंद है और मुझे हँसते हुए तुम,
तुम्हें हमसे बात करना पसंद है, मुझे बोलते हुए तुम,
तुम्हें सब कुछ पसंद है और मुझे बस तुम।

 

जाने क्या बात है उसमें, जो मुझे किसी और में नज़र नहीं आती,
क्या कशिश है उन आँखों में कि मैं नज़र हटा नहीं पाती,
क्या है जो हर पल मुझे हैरान किया करता है,
क्या है जो मैं तसव्वुर से मिटा नहीं पाती।

 

जिस तरह रगों में ख़ून रहता है,
इस तरह तेरी चाहत का जुनून रहता है,
ज़िंदगी की हर खुशी मंसूब है तुमसे,
बात हो तुमसे तो दिल को सुकून रहता है।

 

ये दिल धड़कता है तेरे लिए,
तू ही सब कुछ है मेरे लिए,
बुरा न मानो तो मुझे याद रखना,
तू ज़िंदगी की कशिश है मेरे लिए।

 

मेरी साँसों में बिखर जाओ तो अच्छा है,
बन के रूह मेरे जिस्म में उतर जाओ तो अच्छा है,
किसी रात तेरी गोद में सिर रखकर सो जाऊँ मैं,
उस रात की कभी सुबह न हो तो अच्छा है।

 

तेरी धड़कन ही ज़िंदगी का किस्सा है मेरा,
तू ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा है मेरा,
मेरी मोहब्बत तुझसे सिर्फ़ लफ़्ज़ों की नहीं है,
तेरी रूह से रूह तक का रिश्ता है मेरा।

Heart Touching Shayari Love

दूर हैं आपसे तो कोई ग़म नहीं,
दूर रहकर भूलने वाले हम नहीं,
रोज़ मुलाक़ात न हो तो क्या हुआ,
आपकी याद आपकी मुलाक़ात से कम नहीं।

 

दो पल की इस ज़िंदगी में,
ख़ुदा से बस माँगा है तुम्हें,
दुनिया की इस भीड़ में,
क्या ख़ुदा कभी मिलाएगा हमें।

 

आँखों में समा जाओ, इस दिल में रहा करना,
तारों में हँसा करना, फूलों में खिला करना,
जब से तुम्हें देखा है, जब से तुम्हें पाया है,
कुछ होश नहीं मुझको, एक नशा सा छाया है,
अब बात जो करनी हो, आँखों से कहा करना।

 

महक क्या है फ़िज़ाओं से पूछो,
प्यार क्या है मेरे दिल से पूछो,
तड़प क्या है मेरी दीवानगी से पूछो,
हम कितने तन्हा हैं तुम्हारे बिना,
ये भरी महफ़िल से पूछो।

 

आँखों में आ जाते हैं आँसू,
फिर भी लबों पर हँसी रखनी पड़ती है,
ये मोहब्बत भी क्या चीज़ है यारों,
जिससे करते हैं उसी से छुपानी पड़ती है।

 

रब से आपकी खुशी माँगते हैं,
दुआओँ में आपकी हँसी माँगते हैं,
सोचते हैं आपसे क्या माँगें,
चलो आपसे उम्र भर की मोहब्बत माँगते हैं।

 

अभी सूरज नहीं डूबा, ज़रा सी शाम होने दो,
मैं ख़ुद लौट जाऊँगा, मुझे नाकाम तो होने दो,
मुझे बदनाम करने का बहाना ढूँढ़ता है ज़माना,
मैं ख़ुद हो जाऊँगा बदनाम, पहले मेरा नाम तो होने दो।

 

इश्क़ ने हमें बेनाम कर दिया,
हर ख़ुशी से हमें अंजान कर दिया,
हमने तो कभी नहीं चाहा कि हमें भी मोहब्बत हो,
लेकिन आपकी एक नज़र ने हमें नीलाम कर दिया।

 

क्यों हम किसी के ख़्यालों में खो जाते हैं,
एक पल की दूरी में रो जाते हैं,
कोई हमें इतना बता दो कि हम ही ऐसे हैं,
या प्यार करने के बाद सब ऐसे हो जाते हैं।

 

जज़्बात मेरे कहीं कुछ खोए हुए से हैं,
कहूँ कैसे, वो तुमसे थोड़ा शर्माए हुए से हैं,
पर आज न रोक सकूँगा जज़्बातों को मैं अपने,
करते हैं प्यार हम तुम ही से, पर घबराए हुए से हैं।

 

मेरे दिल की हर धड़कन अब तुम्हारे लिए है,
मेरी हर दुआ तुम्हारी मुस्कुराहट के लिए है,
तुम्हारी हर अदा मेरे दिल को चुराने के लिए है,
अब तो मेरी ज़िंदगी तुम्हारे इंतज़ार के लिए है।

 

वक़्त के साथ सब कुछ बदल जाता है,
हर याद धुंधली हो जाती है,
पर आपकी तस्वीर दिल में उस जगह है,
जहाँ साँसें भी इजाज़त लेकर जाती हैं।

 

ज़िंदगी नहीं मुझे तुमसे प्यारी,
तुम पर हाज़िर है जान हमारी,
आँखों में हमारे आँसू हैं तो क्या हुआ,
जान से भी ज़्यादा प्यारी है बस एक मुस्कान तुम्हारी।

 

हम भुला न सके आज भी अपने पहले प्यार को,
न जाने क्या बात थी उस प्यार में ऐसी,
एक दबी ख़्वाहिश थी जो आ न सकी लबों तक,
फिर भी सपने में क्यों आ गए तुम आज भी।

 

इश्क़ ऐसा करो कि धड़कन में बस जाए,
साँस भी लो तो ख़ुशबू उसी की आए,
प्यार का नशा आँखों पर छा जाए,
बात कुछ भी न हो पर नाम उसी का आए।

 

लगता है तुम्हें नज़र में बसा लूँ,
औरों की नज़रों से तुम्हें बचा लूँ,
कहीं चुरा न ले तुम्हें मुझसे कोई,
आ तुझे मैं अपनी धड़कन में छुपा लूँ।

Heart Touching Love Shayari

जुदाई के लम्हे बेकरार करते हैं,
मेरे हालात ही मुझे लाचार करते हैं,
कभी तो पढ़ लेती आँखें मेरी,
कैसे ख़ुद कहें हम कि तुम ही से प्यार करते हैं।

 

यादों की धुंध में आपकी परछाई सी लगती है,
कानों में गूँजती शहनाई सी लगती है,
आप क़रीब हैं तो अपनापन है,
वरना सीने में साँस भी पराई सी लगती है।

 

तुमको तो जान से प्यारा बना लिया,
दिल का सुकून, आँख का तारा बना लिया,
अब तुम साथ दो या न दो ये तुम्हारी मर्ज़ी,
हमने तो तुम्हें ज़िंदगी का सहारा बना लिया।

 

ये क्या नाम दूँ इस दीवानगी को,
दिल की बेचैनियाँ तड़पाने लगी हैं,
बता क्या कहूँ इस रवानी से,
जो पल-पल तुझे बुलाने लगी है।

 

वो ख़ुद पर इतना गुरूर करते हैं,
तो इसमें हैरत की बात नहीं,
जिन्हें हम चाहते हैं,
वो आम हो ही नहीं सकते।

 

काश ये सपना भी पूरा हो जाए,
हम भी किसी के सपनों में आ जाएँ,
हो हमारा भी ज़िक्र उनके लबों पर,
हम भी उनके दिल में बस जाएँ।

 

तुमको जान से प्यारा बना लिया,
दिल का सुकून, आँख का तारा बना दिया,
अब तुम साथ दो या न दो ये तुम्हारी मर्ज़ी,
हमने तो तुम्हें ज़िंदगी का सहारा बना लिया।

 

मुझे किसी की ज़रूरत नहीं, सिवाय तेरे,
मेरी नज़र को तलाश जिसकी बरसों से, किसी के पास वो सूरत नहीं, सिवाय तेरे,
जो मेरे दिल और ज़िंदगी से खेल सके,
किसी को इतनी इजाज़त नहीं, सिवाय तेरे।

 

मेरी आँखों के समंदर में जलन कैसी है,
आज फिर दिल को तड़पने की लगन कैसी है,
अब इस राह पर चिराग़ों की क़तारें भी नहीं,
अब तेरे शहर की गलियों में घुटन कैसी है।

 

तेरी सादगी को निहारने का दिल करता है,
तमाम उम्र तेरे नाम करने का दिल करता है,
एक मुकम्मल शायरी है तू कुदरत की,
तुझे ग़ज़ल बनाकर ज़ुबान पर लाने का दिल करता है।

निष्कर्ष

प्यार, याद और इंतज़ार जीवन के ऐसे खूबसूरत एहसास हैं जो इंसान के दिल को गहराई से छू जाते हैं। इन्हीं भावनाओं को शब्दों में पिरोने का सबसे सुंदर तरीका Love Shayari है। इस संग्रह में शामिल 210+ Heart Touching Love Shayari in Hindi केवल शायरी नहीं, बल्कि उन जज़्बातों की अभिव्यक्ति हैं जिन्हें अक्सर हम अपने दिल में छिपाकर रखते हैं। चाहे आप अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हों, किसी खास की याद में खोए हों या उसके इंतज़ार में हों, ये शायरियाँ आपके दिल की बात को खूबसूरती से बयां करने में मदद करेंगी।

उम्मीद है कि आपको यह प्यार, याद और इंतज़ार की बेहतरीन शायरी संग्रह पसंद आया होगा। यदि इन शायरियों ने आपके दिल को छुआ हो, तो इन्हें अपने दोस्तों, पार्टनर और प्रियजनों के साथ जरूर साझा करें, ताकि वे भी इन खूबसूरत एहसासों का आनंद ले सकें और अपने दिल की बात शायरी के माध्यम से व्यक्त कर सकें।

 

Leave a Comment