Romantic Love Shayari in Hindi : दोस्तों, प्यार एक ऐसा एहसास है जिसे हर कोई अपने-अपने तरीके से महसूस करता है, लेकिन जब उसी एहसास को शब्दों में बयां करने की बात आती है, तो हर किसी के लिए यह आसान नहीं होता। ऐसे में Romantic Love Shayari in Hindi दिल की उन बातों को बेहद खूबसूरती से कहने का सबसे अच्छा तरीका बन जाती है। अगर आप भी अपने किसी खास इंसान को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो 150+ Romantic Love Shayari in Hindi का यह शानदार कलेक्शन आपके लिए ही तैयार किया गया है।
इस पोस्ट में आपको Love Shayari in Hindi, Romantic Love Shayari, प्यार की शायरी, मोहब्बत की शायरी, Heart Touching Love Shayari और 2 Line Love Shayari जैसी कई बेहतरीन शायरियाँ पढ़ने को मिलेंगी। चाहे आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहते हों, अपनी फीलिंग्स शेयर करना चाहते हों या फिर सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत स्टेटस लगाना चाहते हों, यहाँ हर मौके के लिए एक से बढ़कर एक शायरी मौजूद है।
दोस्तों, हमने इस कलेक्शन में केवल वही शायरियाँ शामिल की हैं जो पढ़ने में दिल को छू जाएँ और आसानी से आपकी भावनाओं को सामने वाले तक पहुँचा सकें। अगर आप काफी समय से Best Love Shayari in Hindi, Romantic Shayari, True Love Shayari या प्यार और मोहब्बत की बेहतरीन शायरी खोज रहे हैं, तो अब आपकी तलाश यहीं खत्म होती है। हमें उम्मीद है कि इस संग्रह में आपको अपनी पसंद की शायरी ज़रूर मिलेगी, जिसे आप अपने चाहने वालों के साथ शेयर करना पसंद करेंगे।
Romantic Love Shayari in Hindi

तेरी चुप्पी का सबब हम जानते हैं,
लरज़ते होंठों की शिकायत हम जानते हैं।
मेरी हिचकी भी दे रही है गवाही मुहब्बत की,
तेरी पलकों की हरकत भी हम जानते हैं।
दिल के हर कोने में दिक्कत होती है,
कुछ पा कर खोने में दिक्कत होती है।
तुम तो रोज़ ही ख़्वाबों में आ जाती हो,
मुझको फिर सोने में दिक्कत होती है।
तुम बिन गुज़र तो जाएगी ज़िंदगी,
पर मैं जी न पाऊँगा तुम बिन।
हज़ारों सितारों की भीड़ में भी देखो,
ये चाँद कितना तन्हा है तुम बिन।
कुछ बातें हम से सुना करो,
कुछ बातें हम से किया करो।
मुझे दिल की बात बता दो तुम,
होंठ न अपने सिया करो।
जो बात लबों तक न आए,
वो आँखों से कह दिया करो।कुछ बातें कहना मुश्किल है,
तुम चेहरे से पढ़ लिया करो।जब तन्हा-तन्हा होते हो,
आवाज़ मुझे तुम दिया करो।हर धड़कन मेरे नाम करो,
हर साँस मुझको दिया करो।जो खुशियाँ तेरी चाहत हैं,
मेरे दामन से चुन लिया करो।
Heart Touching Romantic Love Shayari
कभी अल्फ़ाज़ भूल जाऊँ, कभी ख़्याल भूल जाऊँ,
तुझे इस कदर चाहूँ कि अपनी साँस भूल जाऊँ।
उठकर तेरे पास से जो मैं चल दूँ,
तो जाते हुए ख़ुद को तेरे पास भूल जाऊँ।
ऐ बारिश, ज़रा थम के बरस।
जब मेरा दोस्त आ जाए तो जम के बरस।
पहले न बरस कि वो आ न सके,
फिर इतना बरस कि वो जा न सके।
तेरे चेहरे में मेरा नूर होगा,
फिर तू न कभी मुझसे दूर होगा।
सोच, क्या ख़ुशी मिलेगी जान उस पल,
जिस पल तेरी माँग में
मेरे नाम का सिंदूर होगा।
सिर्फ़ दो ही वक़्त पर उसका साथ चाहिए,
एक तो अभी और एक हमेशा के लिए।
मेरे जीने के लिए तेरा अरमान ही काफ़ी है,
दिल की कलम से लिखी ये दास्तान ही काफ़ी है।
तीर-ए-तलवार की तुझे क्या ज़रूरत-ए-नाज़नीन,
क़त्ल करने के लिए तेरी मुस्कान ही काफ़ी है।
सूखे पत्तों से प्यार कर लेंगे,
हम तो तुम पर ऐतबार कर लेंगे।
तुम ये तो कहो, तुम हमारे हो सनम,
हम ज़िंदगी भर इंतज़ार कर लेंगे।
ऐसा क्या लिखूँ कि तेरे दिल को तसल्ली हो जाए,
क्या ये बताना काफ़ी नहीं कि मेरी ज़िंदगी हो तुम।
सोचते हैं जान अपनी उसे मुफ़्त ही दे दें,
इतने मासूम खरीदार से क्या लेना-देना।
नशा था उनके प्यार का,
जिसमें हम खो गए।
हमें भी नहीं पता चला,
कि कब हम उनके हो गए।
2 Line Romantic Love Shayari

तेरे बिना टूट कर बिखर जाएँगे,
तुम मिल गए तो गुलशन की तरह खिल जाएँगे।
तुम न मिले तो जीते-जी मर जाएँगे,
तुम्हें जो पा लिया तो मर कर भी जी जाएँगे।
मुझको फिर वही सुहाना नज़ारा मिल गया,
नज़रों को जो दीदार तुम्हारा मिल गया।
और किसी चीज़ की तमन्ना क्यों करूँ,
जब मुझे तेरी बाँहों में सहारा मिल गया।
तड़प रही हैं मेरी साँसें
तुझे महसूस करने को,
खुशबू की तरह बिखर जाओ
तो कुछ बात बने।
यूँ तो रातों को नींद नहीं आती,
पर रातों को सोकर भी जाग जाना इश्क़ है।
आँखें खोलूँ तो चेहरा तुम्हारा हो,
बंद करूँ तो सपना तुम्हारा हो।
मर भी जाऊँ तो कोई ग़म नहीं,
अगर कफ़न के बदले आँचल तुम्हारा हो।
कैसे भूलूँ उन ज़ालिम आँखों को मैं,
कर दी है ज़िंदगी मेरी बेज़ार।
जो प्यार के बदले दे गई हैं बस इंतज़ार।
आप के होने से हमारी ख़ुशी जुड़ी हुई है,
आप की आँखों से हमारी रोशनी जुड़ी हुई है।
मत करना दूर अपने होंठों से ये मुस्कुराहट,
आप की इस हँसी से हमारी ज़िंदगी जुड़ी हुई है।
न रूठना तुम हमसे कभी,
कि हमें तो मनाना भी नहीं आता।चाहत कितनी है तुम्हारे लिए दिल में,
तुम को ये बताना भी नहीं आता।बड़ी कठिन है ये राह-ए-मुहब्बत,
इसमें कोई सफ़र सुहाना नहीं आता।बस ख़्वाब ही बुनते रह जाते हैं,
कि हक़ीक़त में तो कोई फ़साना भी नहीं आता।
इंतज़ार करते हैं तुमसे कब मिलें,
पर तुमसे मिलने का कोई बहाना भी नहीं आता।
Cute Romantic Love Shayari
अपनी नज़र में मेरी निगाह फिर क्यों ढूँढ़ते हो।
अपनी तन्हाई में मेरी कमी क्यों महसूस करते हो।
अपने अहसासों में मेरी छुअन क्यों तलाशते हो।
अपने लफ़्ज़ों से अक्सर ये फ़ासले क्यों तय करते हो।
ख़्वाबों में आते हो तुम,
यादों में आते हो तुम।
जहाँ मैं जाऊँ, जहाँ मैं देखूँ,
मुझे नज़र आते हो तुम।
आँखों में रहने वालों को याद नहीं करते,
दिल में रहने वालों की बात नहीं करते।
हमारी तो रूह में बस गए हैं आप,
तभी तो हम मिलने की फ़रियाद नहीं करते।
कुछ नशा तेरी बात का है,
कुछ नशा धीमी बरसात का है।
हम तो कब से नशे में डूब जाने को तैयार हैं,
इंतज़ार तो सिर्फ़ आपकी मुलाक़ात का है।
मुलाक़ात मौत की मेहमान बन गई है,
नज़र की दुनिया वीरान बन गई है।
मेरी साँस भी अब मेरी नहीं रही,
ये ज़िंदगी आपकी मोहब्बत पर क़ुर्बान हो गई है।
प्यार की आँच से तो पत्थर भी पिघल जाता है,
सच्चे दिल से साथ दे तो नसीब भी बदल जाता है।
प्यार की राहों पर मिल जाए सच्चा हमसफ़र,
तो कितना भी गिरा हुआ इंसान भी संभल जाता है।
आपसे ये दूरी हमसे सही नहीं जाती,
जुदा होकर आपसे हमसे रहा नहीं जाता।
अब तो वापस लौट आइए हमारे पास,
दिल का हाल अब लफ़्ज़ों में कहा नहीं जाता।
तेरी साँस के साथ चलती है मेरी हर धड़कन,
और तुम पूछते हो मुझे याद किया या नहीं।
काश आपकी सूरत इतनी प्यारी न होती,
काश आपसे मुलाक़ात हमारी न होती।
सपनों में ही देख लेते हम आपको,
तो आज मिलने की इतनी बेकरारी न होती।
अदा से देख लो, जाता रहे गिला दिल का,
बस इक निगाह पे ठहरा है फ़ैसला दिल का।
Romantic Love Shayari for Girlfriend
प्यार उससे इस क़दर करता चला जाऊँ,
वो ज़ख्म दे और मैं भरता चला जाऊँ।
उसकी ज़िद है कि वो मुझे मार ही डाले,
तो मेरी भी ज़िद है कि उस पर मरता चला जाऊँ।
आपकी ज़िंदगी में कभी कोई ग़म न हो,
आपकी आँखें कभी नम न हों।
आपको मिले ज़िंदगी की हर ख़ुशी,
भले ही उस ख़ुशी में हम न हों।
जी चाहता है उनसे प्यारी सी बात हो,
हसीन चाँद-तारे हों, लंबी सी रात हो।
फिर रात भर यही गुफ़्तगू रखें हम दोनों,
तुम मेरी ज़िंदगी हो, तुम मेरी कायनात हो।
खुशबू की तरह आपके पास बिखर जाऊँगा,
सुकून बनकर दिल में उतर जाऊँगा।
महसूस करने की कोशिश कीजिए,
दूर होकर भी पास नज़र आऊँगा।
सुनो जान, जब तुम वुज़ू बनाती हो ना,
तो ऐसा लगता है जैसे
चाँद से पानी के क़तरे टपक रहे हों।
तराशा है उनको बड़ी फ़ुर्सत से,
ज़ुल्फ़ें जो उनकी बादल की याद दिला दें।
नज़र भर देख ले जो वो किसी को,
नेकदिल इंसान की भी नियत बिगड़ जाए।
ना हीरों की तमन्ना है और ना परियों पर मरता हूँ,
वो एक “भोली” सी लड़की है जिससे मैं मोहब्बत करता हूँ।
इजाज़त हो अगर तो पूछ लूँ मैं तेरी ज़ुल्फ़ों से,
सुना है ज़िंदगी एक खूबसूरत जाल है साक़ी।
हम तो लुट गए उनकी एक मुस्कान पर,
अदाएँ देखकर फँस गए मोहब्बत में।
गर ख़ुदा भी पूछे क़यामत पर,
तो कह देंगे कि मिट गए शराफ़त में।
ऐ बारिश, ज़रा थम के बरस,
जब मेरे यार आ जाए तो जम के बरस।
पहले न बरस कि वो आ न सके,
फिर इतना बरस कि वो जा न सके।
Romantic Love Shayari on Mohabbat
उन नज़रों की तरफ़ मत देखो,
जो तुम्हें देखने से इनकार करती हैं।
दुनिया की इस महफ़िल में उस नज़र को देखो,
जो आपका इंतज़ार करती है।
हाँ, मैंने भी प्यार किया है,
दिल तुझको ही यार दिया है।
क्यों ऐसा काम किया है?
मैंने ख़ुद को बदनाम किया है।
यही होती है सच्चाई,
दिल दे देते हैं किसी को भी, भाई।
सोचते-समझते कुछ भी नहीं,
कर देते हैं वो ख़ता, जो ठीक कर सकते नहीं।
तेरे चेहरे में मेरा नूर होगा,
फिर तू न कभी मुझसे दूर होगा।
सोच, क्या ख़ुशी मिलेगी जान उस पल,
जिस पल तेरी माँग में
मेरे नाम का सिंदूर होगा।
लाखों में इंतिख़ाब के क़ाबिल बना दिया,
जिस दिल को तुमने देख लिया, दिल बना दिया।
पहले कहाँ ये नाज़ थे, ये इश्वा-ओ-अदा,
दिल को दुआएँ दो, तुम्हें क़ातिल बना दिया।
सिर्फ़ दो ही वक़्त पर उसका साथ चाहिए,
एक तो अभी और एक हमेशा के लिए।
ना आप कुछ कहना, ना हम कुछ कहेंगे।चलो दुनिया को आपस में बाँट लेते हैं…
समंदर तुम्हारा,
लहरें हमारी।
सूरज तुम्हारा,
रोशनी हमारी।
आसमान तुम्हारा,
सितारे हमारे।
चाँद तुम्हारा,
चाँदनी हमारी।
अरे नहीं! नहीं!…
चलो कुछ इस तरह करते हैं…
सब कुछ तुम्हारा और
तुम हमारे…
और सिर्फ़ हमारे… बस हमारे।
बंद होंठों से कुछ न कहकर,
आँखों से प्यार जताती हो।
जब भी आती हो हमें,
हमसे ही चुरा के ले जाती हो।
लाखों में इंतिख़ाब के क़ाबिल बना दिया,
जिस दिल को तुमने देख लिया, दिल बना दिया।
पहले कहाँ ये नाज़ थे, ये इश्वा-ओ-अदा,
दिल को दुआएँ दो, तुम्हें क़ातिल बना दिया।
सिर्फ़ दो ही वक़्त पर उसका साथ चाहिए,
एक तो अभी और एक हमेशा के लिए।New Romantic Love Shayari in Hindi
ना आप कुछ कहना, ना हम कुछ कहेंगे।
आप भी चुप रहना, हम भी चुप रहेंगे।
हर बात का एहसास हो जाएगा सनम,
जब हमारे होंठ आपके होंठों से मिलेंगे।
क़रीब आओ ज़रा कि तुम्हारे बिन जीना है मुश्किल,
दिल को तुमसे नहीं, तुम्हारी हर अदा से मोहब्बत है।
अजब मौसम है, मेरे हर कदम पे फूल रखता है,
मोहब्बत में मोहब्बत का फ़रिश्ता साथ चलता है।
मैं जब सो जाऊँ, इन आँखों पे अपने होंठ रख देना,
यक़ीन आ जाएगा, पलकों तले भी दिल धड़कता है।
सिर्फ़ इशारों में होती मोहब्बत अगर,
इन अल्फ़ाज़ों को ख़ूबसूरती कौन देता?
बस पत्थर बन के रह जाता “ताजमहल”,
अगर इश्क़ इसे अपनी पहचान न देता।
कोई ग़ज़ल सुना कर क्या करना,
यूँ बात बढ़ा कर क्या करना।
तुम मेरे थे, तुम मेरे हो,
दुनिया को बता कर क्या करना।
तुम साथ निभाओ चाहत से,
कोई रस्म निभा कर क्या करना।
तुम ख़फ़ा भी अच्छे लगते हो,
फिर तुमको मना कर क्या करना।
तेरे नाम से मोहब्बत की है,
तेरे एहसास से मोहब्बत की है।
तुम पास नहीं हो मेरे फिर भी,
तुम्हारी याद से मोहब्बत की है।
कभी तुमने भी मुझे याद किया होगा,
मैंने उन लम्हात से मोहब्बत की है।
तुमसे मिलना तो एक ख़्वाब सा लगता है,
मैंने तुम्हारे इंतज़ार से भी मोहब्बत की है।
पोथी पढ़-पढ़ जग मुआ,
पंडित भया न कोय।
ढाई आखर प्रेम का,
पढ़े सो पंडित होय।
किसी को भी वोट मिले,
किसी का भी प्रचार हो।
बस तू मेरा रहे,
इस दिल में तेरी ही सरकार हो।
आईना देख के कहते हैं सँवरने वाले,
आज बे-मौत मरेंगे मेरे मरने वाले।
सुन पगले,
इतने भी प्यारे नहीं हो तुम,
बस मेरी चाहत ने तुम्हें
सर पर चढ़ा रखा है।
Romantic Love Shayari to Express Your Feelings
जब-जब आता है ये बरसात का मौसम,
तेरी याद होती है साथ, हमदम।
इस मौसम में नहीं करेंगे याद तुझे, ये सोचा है हमने…
पर फिर सोचा कि बारिश को कैसे रोक पाएँगे हम।
आप भी चुप रहना, हम भी चुप रहेंगे।
हर बात का एहसास हो जाएगा सनम,
जब हमारे होंठ आपके होंठों से मिलेंगे।
क़रीब आओ ज़रा, कि तुम्हारे बिन जीना मुश्किल है,
दिल को तुमसे नहीं, तुम्हारी हर अदा से मोहब्बत है।
संगमरमर के महल में तेरी तस्वीर सजाऊँगा,
अपने इस दिल में तेरे ही ख़्वाब जगाऊँगा,
यूँ एक बार आज़मा के देख, तेरे दिल में बस जाऊँगा,
मैं तो प्यार का हूँ प्यासा, तेरे आगोश में मर जाऊँगा।
कितना हसीन चाँद सा चेहरा है,
उस पर शबाब का रंग गहरा है।
ख़ुदा को यक़ीन न था वफ़ा पर,
तभी तो एक चाँद पर हज़ारों तारों का पहरा है।
न कुछ हम जानें, न कुछ वो जानें,
फिर प्यार ये कैसा,
कि दोनों कुछ न जानें।प्यार तो होता है एक-दूसरे की भावनाएँ जानने के लिए,
पर यहाँ तो हाल ऐसा है कि
न कुछ हम जानें और न कुछ वो जानें।यार, दोनों को है प्यार बेशुमार,
पर न कुछ वो जानें, न कुछ हम जानें।यार, बात करोगे तो जानोगे,
कि सोचते ही रह जाओगे।और एक दिन ऐसा आएगा कि
न कुछ हम जानें,
और वो सब कुछ जानें,
पर किसी और के लिए।क्योंकि उसे किसी ने बताया कि
हम तो ये जानें कि तुम्हारे दिल में क्या है।
निष्कर्ष
दोस्तों, उम्मीद है कि 150+ Romantic Love Shayari in Hindi का यह खूबसूरत कलेक्शन आपको पसंद आया होगा। यहाँ दी गई Romantic Love Shayari, Love Shayari in Hindi, प्यार की शायरी और मोहब्बत की शायरी आपके दिल की भावनाओं को शब्दों में बयां करने में ज़रूर मदद करेगी। चाहे आप अपने पार्टनर को अपने प्यार का एहसास दिलाना चाहते हों या किसी खास इंसान के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हों, इस कलेक्शन की हर शायरी आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने का काम करेगी।
अगर आपको यह Best Love Shayari in Hindi कलेक्शन पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों, पार्टनर और उन लोगों के साथ ज़रूर शेयर करें जो खूबसूरत शायरियाँ पढ़ना पसंद करते हैं। आपकी एक छोटी-सी शेयर से यह प्यारी शायरियाँ और भी लोगों तक पहुँच सकती हैं और उनके दिल को भी छू सकती हैं।
दोस्तों, हम इसी तरह Love Shayari in Hindi, Romantic Shayari, Heart Touching Love Shayari, Sad Shayari, Attitude Shayari और कई नई-नई शायरियों का ताज़ा कलेक्शन लगातार अपडेट करते रहते हैं। इसलिए इस पेज को Bookmark करना न भूलें, ताकि जब भी आपको नई और बेहतरीन शायरी पढ़ने का मन हो, आप सीधे यहाँ आ सकें।
अगर आप हमसे जुड़ना चाहते हैं, अपनी पसंदीदा शायरी शेयर करना चाहते हैं या हर दिन नई शायरियाँ सबसे पहले पढ़ना चाहते हैं, तो हमें Instagram पर ज़रूर फॉलो करें। वहाँ आपको रोज़ाना नई पोस्ट, एक्सक्लूसिव शायरियाँ और दिल को छू लेने वाला शानदार कंटेंट सबसे पहले देखने को मिलेगा।




Neeraj Kumar
Verified content creator on this website.
150+ Mohabbat Shayari in Hindi | इश्क़, प्यार और दर्द की बेहतरीन शायरी
Mohabbat Shayari in Hindi : अगर आप दिल की गहराइयों से निकले जज़्बातों को शब्दों में महसूस करना…
Read More210+ Heart Touching Love Shayari in Hindi | प्यार, याद और इंतज़ार की बेहतरीन शायरी
Heart Touching Love Shayari in Hindi : प्यार, मोहब्बत और इंतज़ार ऐसे एहसास हैं जिन्हें शब्दों में पूरी…
Read MoreTop (200+) True Love Shayari in Hindi | Love Shayari 2 Line in Hindi
True Love Shayari in Hindi: अगर आप दिल से लिखी और महसूस की जाने वाली True Love Shayari…
Read More